AMU के PhD छात्र का मोबाइल-लैपटॉप चोरी, FIR:बरौला बाईपास स्थित बॉयज PG की घटना; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
अलीगढ़ में बरौला बाईपास स्थित एक बॉयज पीजी में घुसकर चोर ने AMU के पीएचडी छात्र का मोबाइल फोन, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। छात्र फरदीन खान लॉ विभाग में पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। आरोप है कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में दाखिल हुआ और बैग समेत कीमती सामान लेकर चला गया। पीजी के CCTV कैमरों में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। छात्र की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने 12 अक्टूबर की रात 2 बजे चोरी की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
फरदीन खान ने पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे नींद से उठने के बाद उन्हें अपना मोबाइल फोन नहीं मिला। कमरे और टेबल पर तलाश करने के बाद उन्होंने कुर्सी पर देखा तो वहां रखा बैग भी गायब था। बैग में रियलमी कंपनी का लैपटॉप, आधार कार्ड, ATM कार्ड, पैन कार्ड, स्टूडेंट आईडी और 1 हजार रुपये रखे थे। उनका काले रंग का Nothing Phone 2A मोबाइल भी चोरी हुआ है।
CCTV फुटेज में कमरे में दाखिल होता दिखा संदिग्ध
छात्र के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके दोस्त खुर्शीद ने मकान मालिक से संपर्क कराया। इसके बाद मकान मालिक ने पीजी की CCTV फुटेज देखी। फुटेज में एक व्यक्ति सुबह करीब 6:30 बजे छात्र के कमरे में दाखिल होता और बैग लेकर निकलता दिखाई दिया। छात्र ने पुलिस से फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेम पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)