श्याम नगर में बाल संस्कारशाला शुरू:बच्चों को संस्कारवान और देशभक्त बनाने के लिए हर रविवार लगेगी कार्यशाला
कानपुर के श्याम नगर में प्रज्ञा परिवार (अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध) की ओर से बाल संस्कारशाला की शुरुआत की गई। कार्यशाला में बच्चों को संस्कारवान, प्रतिभावान और देशभक्त बनाने के साथ अभिभावकों को उनके पालन-पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शांतिकुंज हरिद्वार की प्रतिनिधि रजनी मिश्रा ने बच्चों से उनकी इच्छा पूछी तो सभी ने एक स्वर में संस्कारवान बनने की बात कही। प्रज्ञा परिवार के सदस्य डॉ. अनुराग सिंह ने बच्चों को आश्वस्त किया कि कार्यशाला के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अलका जोशी ने कहा कि अभिभावक अपने आचरण और व्यवहार से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित कर सकते हैं। वहीं, प्रज्ञा परिवार के अध्यक्ष राम जीयावन ने संस्कारशाला को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प जताया। यह कार्यशाला प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)