AMU में आज मनेगा सर सैयद डे:सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस होंगे मुख्य अतिथि, गुलिस्तान-ए-सैयद में सुबह 10:45 बजे मुख्य समारोह
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की शनिवार को जयंती है। उनकी याद में आज AMU सर सैयद डे मना रहा है। इस समारोह में पारंपरिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और पुस्तक का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उनके अलावा समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह और भारतीय नौसेना अकादमी के प्रधानाचार्य रियर एडमिरल एसएम उरूज अतहर विशिष्ट अतिथि होंगे। केपी समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर अमेरिका की जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रो. हुसैन नस्र को सर सैयद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय पुरस्कार कर्नाटक के गुलबर्गा स्थित ख्वाजा बंदानवाज एजुकेशनल सोसाइटी को मिलेगा।
सर सैयद डे समारोह से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)