विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित:4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन, 1 जनवरी 2027 होगी अर्हता तिथि

Oct 17, 2026 - 08:35
0
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित:4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन, 1 जनवरी 2027 होगी अर्हता तिथि
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित हुआ है। इसमें 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि मानी जाएगी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी। सबसे पहले 2 नवंबर तक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन का काम पूरा होगा। 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन होगा। नाम शामिल कराने, संशोधन या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक का समय तय है। इस दौरान मिले दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अफसरों को तय कार्यक्रम के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद नामावलियों को अपडेट कर पात्र वोटरों के नाम जोड़ना और गलतियां सुधारना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User