AMU में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज:आज या-कल तक सामने आ सकते हैं संभावित दावेदारों के नाम

Oct 20, 2026 - 07:17
0
AMU में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज:आज या-कल तक सामने आ सकते हैं संभावित दावेदारों के नाम
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए अभी किसी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, छात्र समूहों के बीच समर्थन और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद पर दो समूहों की चर्चा अध्यक्ष पद के लिए बिहार-बंगाल और GBS (गोंडा-बस्ती-सिद्धार्थनगर) समूह के संभावित दावेदारों की चर्चा है। बिहार-बंगाल समूह को पश्चिमी यूपी के कुछ छात्रों का समर्थन मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं हुआ है। उपाध्यक्ष पद पर बदल सकते हैं समीकरण उपाध्यक्ष पद के लिए पश्चिमी यूपी और आजमगढ़ के छात्रों के बीच से दावेदार सामने आने की चर्चा है। कश्मीरी छात्रों का समर्थन भी चुनावी समीकरण बदल सकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस समूह का समर्थन किस प्रत्याशी को मिलेगा। सचिव पद पर स्थानीय समूह की भूमिका अहम सचिव पद पर पश्चिमी यूपी और आजमगढ़ के संभावित दावेदारों की चर्चा है। स्थानीय समूह यानी एनआरएससी की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि स्थानीय समूह का प्रत्याशी मैदान में उतरता है तो पश्चिमी यूपी के छात्र उसे समर्थन दे सकते हैं। हालांकि, इस संभावित तालमेल की पुष्टि नहीं हुई है। कश्मीरी छात्रों के रुख पर नजर छात्र राजनीति से जुड़े लोगों के मुताबिक, एएमयू में करीब दो हजार कश्मीरी छात्र हैं। उनका समर्थन किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में होने पर चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन में उनकी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तित्व और संवाद क्षमता को भी अहम माना जा रहा है। अब्दुल्ला आजम की बैठक पर नजर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला आजम के मंगलवार को विश्वविद्यालय आने और दोपहर 3 बजे आर्ट फैकल्टी में बैठक करने की चर्चा है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सर सैयद डे की गतिविधियों के कारण अब तक संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने नहीं आए हैं। मंगलवार और बुधवार को नाम स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद ही चुनावी मुकाबले और समर्थन के समीकरणों की स्थिति साफ होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User