सुल्तानपुर में दुर्गापूजा पर नौ दिन रूट डायवर्जन:20 से 28 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, एंट्री प्वाइंट पर यातायात प्रतिबंधित

Oct 20, 2026 - 07:17
0
सुल्तानपुर में दुर्गापूजा पर नौ दिन रूट डायवर्जन:20 से 28 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, एंट्री प्वाइंट पर यातायात प्रतिबंधित
सुल्तानपुर में दुर्गापूजा महोत्सव के लिए आज से 9 दिन का रूट डायवर्जन लागू है। यह व्यवस्था 20 से 28 अक्टूबर तक रहेगी। भीड़ और जाम से बचने के लिए 9 एंट्री पॉइंट पर भारी-मध्यम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। विजयादशमी के अवसर पर आज यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे से गभड़िया चौराहे से फ्लाईओवर पर वाहन नहीं आएंगे। शहर में आने वाले महुअरिया-पयागीपुर के रास्ते ये वाहन शहर में प्रवेश करेंगे। विवेक नगर/कुड़वार जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस लाइन होते हुए जाएंगे। वहीं अमहट जाने वाले रोडवेज शाहगंज-पयागीपुर होकर जा सकेंगे। भरत मिलाप के दिन पयागीपुर से आने वाले वाहन दरियापुर, पंचरास्ता, माल गोदाम, जिला अस्पताल रोड पर डायवर्ट होंगे। शाहगंज से पयागीपुर जाने वाले वाहन तिकोनिया पार्क से लाल डिग्गी की तरफ डायवर्ट होंगे, ये वाहन राहुल चौराहा होकर जाएंगे। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से असुविधा से बचने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस सहयोग की अपील की है। नौ दिनों तक यहां प्रवेश प्रतिबंधित आज से नौ दिनों तक शहर के प्रवेश स्थलों जैसे अमहट, पयागीपुर, अंकित पेट्रोल पंप (बाईपास पुल के नीचे), बघराजपुर मोड़ (हाइवे), भुलकी चौराहा, नकराही मोड़, कमनगढ़ मोड़ (विनोवापुरी मोड़), टाटियानगर, द्वारिकागंज, टेडुई तिराहा, और कटावा मोड़ से सभी प्रकार के भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो वाहन शहर से होकर अन्य जनपदों के लिए जाना चाहते हैं, वे इन रास्तों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, जिन हल्के वाहनों के चालकों का निवास शहर के अंदर है, उन्हें आईडी दिखाने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। शहर के लोगों को असुविधा न हो इसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज की बसों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली और लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को टेढुई तिराहा से शहर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा और वह रोडवेज बस स्टैंड तक आएंगी। वापसी के दौरान ये बसें डीएम तिराहा होते हुए टेढुई तिराहे की तरफ से ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी। टेढुई तिराहा से किसी भी प्रकार के मालवाहक या भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि मेले के मुख्य अवसरों व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तिथियों पर शहर के भीतर ई-रिक्शा और अन्य समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User