अंबेडकरनगर में 86 पुलिसकर्मियों का तबादला:एसपी प्राची सिंह ने देर रात किया पुलिस महकमे में फेरबदल
अम्बेडकरनगर में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। एसपी ने एक निरीक्षक और आठ उपनिरीक्षकों समेत करीब 86 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के तहत निरीक्षक इरसाद अली को पुलिस लाइन से अपराध एवं विवेचना के लिए थाना इब्राहिमपुर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक अशोक सिंह को पुलिस लाइन से थाना राजेसुल्तानपुर में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक सियाशरण द्विवेदी और जगसेन सोनकर को थाना मालीपुर भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार चौधरी को पुलिस लाइन से थाना जहांगीरगंज, अमरनाथ सरोज को थाना कोतवाली आलापुर, घनश्याम सरोज को थाना भीटी तथा जगनारायण सिंह को थाना कोतवाली अकबरपुर में तैनाती दी गई है। पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदली गई वहीं थाना जहांगीरगंज में तैनात उपनिरीक्षक मो. अमीन का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल में कई थानों और पुलिस इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानांतरण का उद्देश्य पुलिसिंग को और मजबूत करना, अपराध नियंत्रण की कार्रवाई को प्रभावी बनाना तथा थानों में पुलिस बल का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। लंबित मामलों की विवेचना में तेजी करीब 86 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में एक साथ बदलाव से जिले के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम में परिवर्तन हुआ है। नई तैनाती के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मामलों की विवेचना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)