नशा मुक्त भारत पर बच्चे की कविता:प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के छात्र ने कविता से दिया सामाजिक संदेश
बुलंदशहर में अनूपशहर ब्लॉक क्षेत्र के गांव फतेहपुर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांच के एक छात्र ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' पर दिल छू लेने वाली कविता सुनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। छात्र का कविता पाठ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नन्हा छात्र भावुक और सशक्त अंदाज में— "आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, नशा मुक्त भारत बनाएं" पंक्तियों के साथ लोगों से नशा छोड़ने की अपील कर रहा है। उसकी बुलंद आवाज और समझ ने शिक्षकों और ग्रामीणों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है। लोग बच्चे की सामाजिक सोच और जज्बे की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने मासूम की इस पहल को प्रेरणादायक बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)