अंबेडकरनगर में आपदा प्रभावितों को बांटे चेक:फसल बर्बादी पर मिली सरकारी राहत, किसानों को बांटी गई मुआवजा राशि

Oct 12, 2026 - 15:50
0
अंबेडकरनगर में आपदा प्रभावितों को बांटे चेक:फसल बर्बादी पर मिली सरकारी राहत, किसानों को बांटी गई मुआवजा राशि
अंबेडकरनगर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में सोमवार को अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में भाजपा एमएलसी हरिओम पांडे ने बारिश, आंधी और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को चेक वितरित किए। इस दौरान कुछ किसानों को हरिओम पांडे ने स्वयं चेक दिए, जबकि अन्य किसानों को नायब तहसीलदार आलापुर के माध्यम से चेक वितरित किए गए। इस सहायता का उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान से उबरने में मदद करना है। फसलों को हुए नुकसान की पूरी भरपाई भले ही इस सहायता से संभव नहीं है, लेकिन इससे किसानों को अगली फसल की बुवाई के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User