मकान कब्जा करने पहुंची भीड़ ने हमला किया:कन्नौज में छात्रा का सिर फोड़ा, सामान बाहर फेंका; पुलिस जांच में जुटी

Oct 12, 2026 - 15:50
0
मकान कब्जा करने पहुंची भीड़ ने हमला किया:कन्नौज में छात्रा का सिर फोड़ा, सामान बाहर फेंका; पुलिस जांच में जुटी
कन्नौज में मकान कब्जा करने पहुंची भीड़ ने महिला और उसके बच्चों पर हमला कर दिया। उनका सामान निकाल कर घर से बाहर फेंक दिया और दरवाजे पर ताला जड़ दिया। विरोध करने पर छात्रा का सिर फोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने झगड़े का वीडियो दिखाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ये मामला सदर कोतवाली के ताजपुर नौकास्त मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली नफीस जहां को उनकी मां विल्किश जहां ने वर्ष 2008 में वसीयत करते हुए मकान दिया था। इस मकान पर दूसरा पक्ष अपना दावा कर रहा है। दोनों पक्षों में बीती रात 9 बजे मकान को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से महिलाओं और पुरुषों ने पहुंच कर नफीस जहां के मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। जब उन्होंने मकान खाली करने से मना कर दिया तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज और पथराव कर दिया। जिसमें नफीस की बेटी जोया का सिर फट गया। उनके घर का सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिया और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। देर रात तक मोहल्ले में झगड़ा चलता रहा। पीड़ित पक्ष ने 112 नम्बर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। यहां पहुंचे पुलिस कर्मियों के सामने ही मुस्लिम महिलाएं गाली-गलौज करतीं रहीं और नफीस जहां के परिवार को धमकाती नजर आईं। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर मामले में कार्यवाही का भरोसा दिया है। नफीस जहां की बेटी जोया ने बताया कि वह शहर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसकी नानी विल्किश जहां की बहन खुशनूदी ने वर्ष 2008 में मकान वसीयत कर दिया था। अब उनके साइड के लोग मकान को अपना बताकर कब्जा करना चाहते। जब उनसे मकान के कागज दिखाने को कहा तो वह लोग मारपीट करने पर आमादा हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User