अंबेडकरनगर में भाजपा ने निकाली ज्योति कलश यात्रा:पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजन

Oct 07, 2026 - 17:00
0
अंबेडकरनगर में भाजपा ने निकाली ज्योति कलश यात्रा:पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजन
अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा ने ज्योति कलश यात्रा निकाली। सेवा माह के तहत आयोजित यात्रा में पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पटेलनगर से फौव्वारा तिराहे तक निकली यात्रा ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत पटेलनगर से हुई। भाजपा कार्यकर्ता ज्योति कलश लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए फौव्वारा तिराहे पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लाइव संबोधन सुना। इसके बाद संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सेवा माह के तहत हो रहे कार्यक्रम जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राम शब्द यादव ने आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रमुख भूमिका निभाई। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्टी के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं। भाजपा के अनुसार 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा माह के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ज्योति कलश यात्रा निकाली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User