हाथरस में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला:मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तमना की गढी़ में एक मकान में आज बुधवार को दोपहर एक बजे के लगभग 25 वर्षीय एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंचे। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी पुष्पेंद्र की बेटी कृष्णा की शादी 4 साल पहले मोहित पुत्र नाहर सिंह निवासी तमन्ना की गढ़ी थाना कोतवाली हाथरस गेट के साथ हुई थी। मोहित की हाथरस में अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के बाहर कलर पेंट की दुकान है। शादी के बाद कृष्णा ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। बेटी ने फोन नहीं उठाया मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पति मोहित और अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कृष्णा को परेशान करते थे। कृष्णा की मां ने बताया कि सुबह 10 बजे कई बार फोन करने पर भी बेटी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर बाद दामाद मोहित ने फोन उठाकर बताया कि कृष्णा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। वहां कृष्णा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। यह लोग उसे फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल मायके पक्ष के अन्य काफी लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इन लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने कृष्णा की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)