अंगूठे की चोट से जूझ रहे हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल:वाराणसी में चल रहा इलाज, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट होने की चुनौती
गाजीपुर में एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले करमपुर के स्टार खिलाड़ी राजकुमार पाल इन दिनों चोट से उबर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में गेंद लगने से उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। टूर्नामेंट के दौरान उपचार के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा। बाद में परेशानी बढ़ने पर उन्हें आगे के मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। दोबारा एक्स-रे में पूरी तरह ठीक नहीं मिली हड्डी एशियन गेम्स से लौटने के बाद राजकुमार ने सैदपुर में अंगूठे का दोबारा एक्स-रे कराया। जांच में चोट वाली जगह की हड्डी पूरी तरह ठीक नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के लिए बुधवार को वाराणसी भेजा गया। फिलहाल राजकुमार वाराणसी के एक अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं। सर्जरी की जरूरत है या नहीं, यह डॉक्टरों की जांच के बाद तय होगा। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिटनेस चुनौती राजकुमार के सामने अब समय बड़ी चुनौती है। पंजाब में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हीरो मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन होना है। इसमें भारत समेत छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में शामिल है। राजकुमार की कोशिश इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले पूरी तरह फिट होने की है। इसके लिए अंगूठे का इलाज और उसके बाद मैच फिटनेस हासिल करना उनके लिए अहम होगा। कोच बोले- डॉक्टर की सलाह के बाद पता चलेगा कितना समय लगेगा करमपुर हॉकी स्टेडियम के कोच इंद्रदेव ने बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय राजकुमार के अंगूठे में चोट लगी थी। फिलहाल वह इलाज के लिए वाराणसी गए हैं। चोट से उबरने में कितना समय लगेगा, यह डॉक्टरों की सलाह और इलाज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। चोट के बाद टीम से बाहर हुए थे राजकुमार एशियन गेम्स में चोट के कारण राजकुमार आगे के मुकाबलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। उनकी जगह टीम में नीलकांत शर्मा को शामिल किया गया। राजकुमार की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद भारत ने खिताबी मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब रिकवरी पर है पूरा फोकस राजकुमार के सामने फिलहाल अंगूठे को पूरी तरह स्वस्थ करने की चुनौती है। इसके बाद उन्हें मैच फिटनेस हासिल करनी होगी। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके पास सीमित समय है। ऐसे में वाराणसी में चल रहा इलाज और उसके बाद की रिकवरी उनके लिए अहम रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)