अनियमितता का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

Sep 30, 2026 - 06:01
0
बलरामपुर | ग्राम पंचायत राधाकृष्णनगर में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब सरपंच पर कार्रवाई की मांग तक पहुंच गया है। उप सरपंच, पंचों और ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपकर सरपंच बबली के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई करते हुए पद से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में पूर्व में की गई शिकायत का हवाला देते हुए पंचायत में करीब 14.73 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायत में फील्ड व झाड़ी सफाई, पुलिया निर्माण, सड़क मुरमीकरण, छोटा तालाब जीर्णोद्धार, स्टेशनरी सहित पंचायत के विभिन्न कार्यों और बैंक खातों से हुए भुगतान की जांच की मांग की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जांच के बाद पंचायत सचिव ललित सिंह के विरुद्ध जिला पंचायत सीईओ द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि सरपंच बबली के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई लंबित है। आवेदन में ग्रामीणों ने दावा किया है कि जांच में सरपंच की वित्तीय अनियमितता सामने आ चुकी है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने मंत्री रामविचार नेताम, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ o जनपद पंचायत सीईओ से मामले को गंभीरता से लेते हुए सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर पद समाप्त करने की मांग की है। आवेदन देने वालों में पंच सविता, राजकुमारी, सरस्वती, सचिन सहित समरेश मंडल, मंजीत मंडल, कमलेश मंडल, प्रताप मंडल, निरंजन मंडल, राजेश मंडल, परमजय मंडल और कविता सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User