अनियंत्रित कार ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत:मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग

Oct 08, 2026 - 11:54
0
अनियंत्रित कार ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत:मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग
मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मनिकठी-गौरा परमानपुर मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में 45 वर्षीय दुकानदार लल्लन बिंद की मौत हो गई। छतरीपुर मजरा निवासी लल्लन अपनी किराने की दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। परिजन लल्लन को पीएचसी सर्रोंई ले गए, जहां डॉक्टर पुनीत अग्रवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दो लोगों को पकड़ा है। कार से शराब की बोतल मिलने की भी बात सामने आई है। चालक गौरा गांव का ही बताया जा रहा है। पांच लाख मुआवजे की मांग घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे जिगना थाने के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पांच लाख रुपये मुआवजे और कार सवारों की गिरफ्तारी की मांग की। जाम कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पकड़े गए एक व्यक्ति को छोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User