कानपुर देहात में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:जांघ से आर-पार होकर बाइक की टंकी में धंसी, दोस्तों के साथ दिल्ली जाने निकला था
कानपुर देहात में डेरापुर के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बलरामपुर चौराहे के पास कुछ लोगों ने युवक और उसके साथियों को घेर लिया और गाली-गलौज के बाद मारपीट की। इसी दौरान अवैध असलहों से फायरिंग की गई, जिसमें अभिषेक के बाएं पैर की जांघ में गोली लग गई। गोली जांघ से आर-पार होकर बाइक की टंकी में जा धंसी, जिससे टंकी में भी छेद हो गया। घायल अभिषेक को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में घायल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। जितमाऊ गांव निवासी अभिषेक पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर की शाम करीब 5:50 बजे वह दो साथियों के साथ बाइक से बलरामपुर चौराहे पहुंचे थे। आरोप है कि वहां ओम नारायण, नितेश, शिव प्रकाश, रामशंकर, सत्येंद्र, गगन, सतेंद्र, रिंकू समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। अभिषेक के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि ओम नारायण और रामशंकर ने अवैध असलहों से गोली चला दी। गोली जांघ से निकली और बाइक की टंकी में लगी फायरिंग के दौरान गोली अभिषेक की जांघ में लगी। गोली पैर को आर-पार करते हुए बाइक की टंकी में जा धंसी। इससे बाइक की टंकी में भी छेद हो गया। घटना के बाद घायल अभिषेक को उपचार के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बलरामपुर गांव में अभिषेक, ऋषि और आनंद तीन लोग दिल्ली जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकल रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आकाश, नितेश, रामशंकर, सत्यम, रवि और ऋषि वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। सीओ के मुताबिक, इसी दौरान आकाश ने अपने पास से तमंचा निकाला और रामशंकर ने गोली चला दी। गोली अभिषेक के बाएं पैर में लगी और आर-पार होकर बाइक की टंकी में जा लगी। घायल का उपचार कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि बुधवार देर रात तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और उनकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर टीम गठित कर दी गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)