गोंडा में तेजी से बढ़ रहा घाघरा नदी का जलस्तर:1.70 लाख क्यूसेक पानी, गिरजा बैराज से सबसे ज्यादा छोड़ा जा रहा पानी
गोंडा जिले में एक बार फिर से घाघरा नदी का जलस्तर काफी तेज गति से बढ़ना शुरू हो गया है आज गुरुवार सुबह 10:00 बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एल्गिन ब्रिज पर मात्र 64 सेंटीमीटर नीचे है। 24 घंटे के अंदर 6 सेंटीमीटर घाघरा नदी का गोंडा में जलस्तर बढ़ा है घाघरा नदी में आज गुरुवार सुबह 10:00 बजे गिरजा बैराज से 115127, शारदा बैराज से 39395 सरयू बैराज से 2507 और सुहेली बैराज से 13095 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर कारण जहां एक तरफ तटीय इलाकों के रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के मुश्किलें कम हुई थी गांव से और घरों के अंदर से पानी कम हुआ था। तो वहीं अब फिर मुश्किलें इन लोगों की बढ़ती हुई नजर आ रही है लगातार 10 से अधिक तटीय इलाकों के रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है लगातार यहां के ग्रामीणों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी दी जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ तटीय इलाकों में नदी की कटान तेज होने से लगातार बाढ़ खंड विभाग द्वारा तटबंध की 24 घंटे निगरानी की जा रही है तेज गति से घाघरा नदी कई स्थानों पर कटान करके तटबंध के किनारे पहुंच चुकी है। ऐसे में तटबंध की सुरक्षा को लेकर के ठोस उपाय किए जा रहे हैं दूसरी तरफ नवाबगंज क्षेत्र के कई इलाकों में नदी लगातार कटान करके किसानों की जमीन को अपने आगोश में ले रही है। इसके साथ ही साथ अभी भी लगभग 8 गांव की 7000 की आबादी आंशिक रूप से गोंडा में बाढ़ से प्रभावित है। जिन गांवों के मार्गों पर पानी भरा हुआ है कुछ लोगों के घरों के आसपास पानी भरा हुआ है इन लोगों को जिला प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन लोगों के आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है लंच पैकेट भी दिया जा रहा है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात होने से नदी का जलस्तर बढ़ा है लेकिन अब फिलहाल नदी आज सुबह स्थिर है नजर बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)