अंकित हत्याकांड: इंसाफ के लिए पत्नी ने शुरू की मुहिम:बोलीं- हम खड़े नहीं हुए तो कुछ नहीं होगा, ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ कैंपेन चलेगा

Oct 18, 2026 - 18:26
0
अंकित हत्याकांड: इंसाफ के लिए पत्नी ने शुरू की मुहिम:बोलीं- हम खड़े नहीं हुए तो कुछ नहीं होगा, ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ कैंपेन चलेगा
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पत्नी सीमा ने ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ कैंपेन चलाने का ऐलान किया है। यह मुहिम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चलाई जाएगी। सीमा ने अंकित के प्रशंसकों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों से अभियान से जुड़ने और परिवार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पैतृक गांव बंतीखेड़ा समेत आसपास के गांवों से उन्हें समर्थन मिल रहा है। रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सीमा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था, फिर भी अंकित के साथ ऐसी घटना क्यों हुई और इसके लिए कौन जवाब देगा, यह सवाल उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है और अब इंसाफ की लड़ाई में लोगों के साथ की जरूरत है। ‘काश, अंकित भी देख पाते कि लोग उनसे कितना प्यार करते थे’ सीमा ने वीडियो में कहा कि अंकित को चाहने वाले लोगों ने अब तक जो प्यार और समर्थन दिखाया है, उसके लिए वह आभारी हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि काश अंकित भी देख पाते कि लोग उनसे कितना प्यार करते थे। उन्होंने इस घटना को केवल अपने परिवार का मामला नहीं, बल्कि समाज से जुड़ी समस्या बताया। सीमा के मुताबिक, एक इंसान दुनिया से चला गया और अब उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहें और अंकित को इंसाफ दिलाने की आवाज बुलंद करें। पांचवीं कक्षा से कबड्डी खेलते थे अंकित सीमा ने अंकित के संघर्षपूर्ण जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने पांचवीं कक्षा से कबड्डी खेलना शुरू किया था। 14 साल की उम्र तक वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके थे, लेकिन स्पाइन इंजरी के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद अंकित ने बीएससी फिजिकल एजुकेशन प्रथम श्रेणी से पास की और बीपीएड की पढ़ाई भी प्रथम श्रेणी में पूरी की। सीमा के अनुसार, जीवन में कई मुश्किलों का सामना करने के बावजूद अंकित ने मेहनत करना नहीं छोड़ा। चार सर्जरी के बाद भी फिटनेस पर करते रहे काम सीमा ने बताया कि अंकित की स्पाइन की बड़ी सर्जरी हुई थी। वर्ष 2024 में उनके गॉल ब्लैडर की भी सर्जरी करानी पड़ी। चार सर्जरी होने के बावजूद वह अपनी फिटनेस और शरीर पर लगातार मेहनत करते रहे। सीमा के मुताबिक, 2022-23 में अंकित ने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहां भी अपनी मेहनत से आगे बढ़ने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकित की जिंदगी पर विराम किसी प्राकृतिक कारण से नहीं, बल्कि उन पर हुए हमले के कारण लगा। सीमा ने दावा किया कि हमले के दौरान 18 से 20 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। उनके मुताबिक, अंकित की किसी से कोई दुश्मनी या बैर नहीं था। ये आरोप और घटना से जुड़े दावे परिवार की ओर से सामने आए हैं। निजी जिंदगी से बाहर आकर इंसाफ की मांग सीमा ने कहा कि घटना के बाद से परिवार के लिए हर पल बेहद मुश्किल रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहता था, लेकिन अब इंसाफ की मांग को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आना पड़ रहा है। उन्होंने इसे परिवार के लिए एक और कठिन संघर्ष बताया। ‘इंसाफ के लिए जो करना पड़ेगा, करेंगे’ सीमा ने लोगों से अपील की कि अंकित को इंसाफ दिलाने के लिए सभी एकजुट हों और ‘जस्टिस फॉर अंकित बालियान’ अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। सीमा ने कहा, “अब हम खड़े नहीं हुए तो कुछ नहीं हो पाएगा। हमें आप सभी के समर्थन की जरूरत है। इंसाफ के लिए जो भी करना पड़ेगा, हम करेंगे।” उन्होंने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों से परिवार के साथ खड़े रहने और इंसाफ की मांग को मजबूती से उठाने की अपील की। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई, जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी का जिक्र किया “अमित कश्यप की हत्या ने समाज में वैवाहिक जीवन की नींव को हिला दिया। जिस पत्नी रविता के हाथों पति अमित को रक्षा की उम्मीद थी, उसी ने पति की सांसें छीन लीं। यह पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते की निर्मम हत्या है। कलयुगी रविता ने सती सावित्री के आदर्शों को तार-तार किया।” ये बातें मेरठ के ADJ-12 जयवीर सिंह नागर ने अपने जजमेंट में लिखी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User