अनंत नगर के 460 भूखंडों की आज से लॉटरी:8,229 आवेदकों की किस्मत का फैसला, 162 और 200 वर्गमीटर के 35 भूखंडों की लॉटरी 6 अक्टूबर को होगी

Oct 05, 2026 - 09:44
0
अनंत नगर के 460 भूखंडों की आज से लॉटरी:8,229 आवेदकों की किस्मत का फैसला, 162 और 200 वर्गमीटर के 35 भूखंडों की लॉटरी 6 अक्टूबर को होगी
एलडीए की अनंत नगर आवासीय योजना में भूखंड पाने के लिए आवेदन करने वाले हजारों लोगों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। पांचवें चरण में आशीष खंड के 460 भूखंडों के लिए कुल 8,229 लोगों ने पंजीकरण कराया था। अब इन भूखंडों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। आज 5 अक्टूबर को 112.5 वर्गमीटर श्रेणी के भूखंडों के लिए लॉटरी ड्रॉ आयोजित होगा, जबकि 6 अक्टूबर को 162 और 200 वर्गमीटर के भूखंडों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। 5 अक्टूबर को 425 भूखंडों की लॉटरी एलडीए की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को 112.5 वर्गमीटर के सभी श्रेणी के भूखंडों के आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रॉ होगा। इस श्रेणी में कुल 425 भूखंड शामिल हैं। ड्रॉ का आयोजन सुबह 10 बजे से मार्स हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर में किया जाएगा। 6 अक्टूबर को 35 भूखंडों का होगा ड्रॉ इसके अगले दिन यानी 6 अक्टूबर को 162 और 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इनमें 162 वर्गमीटर के 12 और 200 वर्गमीटर के 23 भूखंड शामिल हैं। इस तरह पांचवें चरण के सभी 460 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से पूरा किया जाएगा। 460 भूखंडों के लिए आए 8,229 आवेदन अनंत नगर योजना के पांचवें चरण में आशीष खंड के इन 460 भूखंडों के लिए 9 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। अंतिम दिन तक 8,229 लोगों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया। भूखंडों की संख्या के मुकाबले आवेदकों की संख्या कई गुना अधिक होने के कारण एलडीए ने पारदर्शी तरीके से लॉटरी के जरिए आवंटन का निर्णय लिया है। पहले चार चरणों में 1,700 भूखंडों का आवंटन एलडीए के मुताबिक, अनंत नगर योजना में इससे पहले चार चरणों में करीब 1,700 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। इन चरणों में 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन कर लॉटरी में हिस्सा लिया था। पांचवें चरण में भी बड़ी संख्या में आवेदन आने से योजना की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 785 एकड़ में विकसित हो रही अनंत नगर योजना मोहान रोड पर करीब 785 एकड़ क्षेत्रफल में अनंत नगर आवासीय योजना विकसित की जा रही है। एलडीए के अनुसार, योजना पूरी होने के बाद यहां करीब डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना पूरा होगा। योजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है। 130 एकड़ में ग्रीन स्पेस, भूमिगत बिजली लाइन योजना में चौड़ी सड़कों के साथ बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाने की व्यवस्था की जा रही है। करीब 130 एकड़ क्षेत्र में पार्क और ग्रीन स्पेस विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा योजना में एडुटेक सिटी, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सामुदायिक केंद्र, स्वच्छ जल आपूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User