नोएडा में जूस विक्रेता को टोकना पड़ा भारी:दो लोगों ने गिराकर पीटा, दूध की डोलची से भी मारा, गाय को रोटी देने का है मामला

Oct 05, 2026 - 09:44
0
नोएडा में जूस विक्रेता को टोकना पड़ा भारी:दो लोगों ने गिराकर पीटा, दूध की डोलची से भी मारा, गाय को रोटी देने का है मामला
सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने पर टोकना एक जूस विक्रेता को भारी पड़ गया। दो युवकों ने जूस विक्रेता लाल पासवान की पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। इस दौरान एक आरोपी ने दूध की स्टील की डोलची से भी हमला किया। घटना का 3 मिनट 55 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का वीडियो बरौला गांव में डबल एटीएम के पास का बताया जा रहा है। लाल पासवान यहां जूस की ठेली लगाता है। ठेली के पास दीवार से सटाकर उसने एक कैरेट रखा था, जिसमें संतरे और अनार के छिलके जमा करता था। वह इन छिलकों को गाय को खाने के लिए देता था। सीसीटीवी में क्या दिखा गांव का राहुल वहां पहुंचा और कैरेट में पॉलिथीन समेत कुछ डालने लगा। लाल पासवान ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि विवाद के दौरान राहुल ठेली की तरफ पहुंचता है। इसी बीच गांव का प्रमोद दूध की डोलची लेकर वहां आ जाता है। कहासुनी बढ़ने पर राहुल जूस विक्रेता को थप्पड़ मारने लगता है, जबकि प्रमोद डोलची से उस पर हमला करता है। जमीन पर गिराकर पीटा दोनों लाल पासवान को जमीन पर गिराकर पीटते हैं। मारपीट में जूस विक्रेता को चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। मारपीट के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई। इसके बाद घटना का वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चा में आ गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User