पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार:रायबरेली में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा, परिवार में झगड़े के बाद की थी वारदात

Oct 09, 2026 - 11:04
0
पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार:रायबरेली में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ा, परिवार में झगड़े के बाद की थी वारदात
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह शौच से लौट रही पत्नी पर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया था। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब 11 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मृतका विद्यावती और उसके पति रामनाथ के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों करीब पांच साल से अलग रह रहे थे। विद्यावती अपने घर में रहती थी, जबकि रामनाथ गांव के पास स्थित एक बाग में घास-फूस की झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था। रास्ते में रोककर लाठी से किया हमला बुधवार सुबह विद्यावती शौच से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में रामनाथ ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर रामनाथ ने लाठी से विद्यावती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के भाई और वादी श्रवण कुमार निवासी पाली, थाना बछरावां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बछरावां पुलिस ने नामजद आरोपी रामनाथ (पुत्र स्व. मंगरे), निवासी हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर हुई हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User