अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का मंचन:चित्रकूट में कलाकारों ने किया रामकथा का प्रदर्शन
चित्रकूट में राघव प्रयाग घाट पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन उज्जैन की विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति के कलाकारों ने रामकथा के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया। बालि वध, सुग्रीव राज्याभिषेक, हनुमानजी का शक्ति स्मरण, लंका प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद और लंका दहन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुग्रीव के राज्याभिषेक और अंगद को युवराज घोषित करने के मंचन में धर्म की विजय और मित्रता के कर्तव्य का संदेश दिया गया। अशोक वाटिका में माता सीता और हनुमानजी के संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। हनुमानजी ने श्रीराम का संदेश देकर माता सीता को उनके शीघ्र आगमन का भरोसा दिलाया। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास की ओर से आयोजित सात दिवसीय महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा। 18 अक्टूबर को रामसेतु निर्माण, कुंभकरण वध और लक्ष्मण मूर्छा के प्रसंगों का मंचन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)