बदायूं में 20 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:हजरतपुर पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई

Oct 18, 2026 - 15:05
0
बदायूं में 20 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:हजरतपुर पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई
बदायूं में पुलिस ने एक आरोपी को रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि उसकी क्वालिटी नारकोटिक्स विभाग की लैब में परीक्षण के बाद स्पष्ट होगी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई हजरतपुर थाना क्षेत्र में सेटाडांडी गांव के पास श्रीकृष्णा ब्रिक इंडस्ट्री भट्ठे से करीब 100 मीटर पहले पुलिस ने मुनीष पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी लालपुल, कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 38 वर्ष है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल कपिल तेवतिया, जितेंद्र कुमार व विवेक कुमार सिवाच शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है। बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User