अनुप्रिया पटेल बोलीं-अपनों के बीच परिवार जैसा महसूस होता है:कहा- इंडी गठबंधन की हालत ऐसी जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए

Sep 26, 2026 - 18:10
0
अनुप्रिया पटेल बोलीं-अपनों के बीच परिवार जैसा महसूस होता है:कहा- इंडी गठबंधन की हालत ऐसी जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अनुप्रिया पटेल कानपुर पहुंचीं। उन्होंने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर सवाल खड़े किए। अनुप्रिया ने कहा कि इनका गठबंधन तो ऐसा लगता है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। इनके गठबंधन में एक-दूसरे के गढ़ से एक-दूसरे को चुनौती देने का काम किया जा रहा है। एक भी कार्यक्रम संयुक्त रूप से नहीं हो रहे हैं, लेकिन चुनाव साथ लड़ने की बात करते हैं। हम सब तो यह देखकर आनंद ले रहे हैं। कहीं न कहीं आपसी सामंजस्य बिगड़ा हुआ है। एनडीए गठबंधन आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने जा रहा है। पहले देखिए 3 तस्वीरें सांसद अनुप्रिया पटेल शनिवार सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। यहां घाटमपुर से अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील उनके स्वागत के लिए पहुंचीं। इसके बाद वह कानपुर सर्किट हाउस गईं। यहां से वह घाटमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। सांसद अनुप्रिया पटेल घाटमपुर के कैप्टन सुखवासी जनता स्मारक महाविधालय में पहुंची। विधायक सरोज कुरील ने सांसद अनुप्रिया को 101 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी भी मौजूद रहे। कानपुर में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बावजूद घाटमपुर की जनसभा में का हुजूम देखने को मिला। जनसभा में पहुंचीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का स्वागत घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने 101 किलो की माला पहनाकर किया। इस दौरान विधायक सरोज कुरील ने मंच से संबोधित करते हुए जनसभा में आए क्षेत्र के सभी लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि घाटमपुर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा, "मैं यहां की बहू हूं। मैंने विधायक नहीं, बल्कि सेवक बनकर लोगों के बीच काम किया है। अगर दोबारा मौका मिला तो चुनाव लड़कर लोगों की सेवा करूंगी।" बारिश में जनसैलाब बता रहा कि नेता ने काम किया अपना दल (एस) से बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अनुप्रिया पटेल को मातृशक्ति का स्वरूप बताते हुए बारिश के बीच जनसभा में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 में अहम भूमिका निभाने का काम करेगी। अनुप्रिया पटेल बोलीं- कानपुर की बेटी हूं, अपनों के बीच आकर घर जैसा महसूस होता है घाटमपुर पहुंचीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर उनकी जन्मस्थली है। उन्होंने कहा, "आपके बीच आना मेरे परिवार के बीच आने जैसा महसूस होता है। आप सबके प्रेम से अपना दल उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरा है।" एनडीए गठबंधन एक मुट्ठी की तरह से मजबूद है उन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने वर्ष 1995 में पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में जब अपना दल (एस) के 9 विधायक जीते थे, तब जय कुमार जैकी को मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना दल (एस) लोकसभा में पहुंचा। उन्होंने मिर्जापुर की जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि कानपुर की बेटी को मिर्जापुर की जनता ने बेटी मानकर चुनाव जिताया। उन्होंने कहा कि एनडीए पांच दलों की मजबूत मुट्ठी है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपना दल (एस) के 13 विधायक हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में भी एनडीए की रिकार्ड जीत होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User