UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा 4 अक्टूबर को:10 जिलों में होंगे केंद्र, 28 सितंबर से जिले की सूचना; 1 अक्टूबर से एडमिट कार्ड होंगे जारी

Sep 26, 2026 - 18:10
0
UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा 4 अक्टूबर को:10 जिलों में होंगे केंद्र, 28 सितंबर से जिले की सूचना; 1 अक्टूबर से एडमिट कार्ड होंगे जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में एक सत्र में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी।आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में बनाए गए हैं। 28 सितंबर से मिलेगी जिले की सूचना अभ्यर्थी 28 सितंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपने ओटीआर नंबर से लॉगिन कर परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला सूचना पर्ची (डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन स्लिप) के माध्यम से उन्हें परीक्षा जिले की जानकारी दी जाएगी। 1 अक्टूबर से डाउनलोड होगा प्रवेश-पत्र परीक्षा के प्रवेश-पत्र 1 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ दो नवीनतम फोटो, एक मूल फोटो पहचान-पत्र और उसकी एक छायाप्रति परीक्षा केंद्र पर लानी होगी। 45 मिनट पहले बंद होंगे केंद्र के गेट अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नकल पर एक करोड़ तक जुर्माना आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग, पेपर लीक या किसी भी तरह की धोखाधड़ी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User