अनूपशहर में 15 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ:251 महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी, छह झांकियां रहेंगी आकर्षण
बुलंदशहर के अनूपशहर में श्री हरिहर बाबा बांध कॉलोनी में 15 से 21 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शिव चौक चौराहे से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। इसमें 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। कलश यात्रा अनाज मंडी से होते हुए हरिहर बाबा कॉलोनी पहुंचेगी। यात्रा में बाहर से आने वाली छह आकर्षक झांकियां, 30 घोड़ियां, दो ऊंट और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सात दिवसीय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन की तैयारियों में चौधरी गजेंद्र सिंह, सतवीर गर्ग, संजीव अग्रवाल सिंटू, आकाश गर्ग और गोविंद अग्रवाल जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)