लखनऊ में 15 से 19 अक्टूबर तक गरबा गाला:25 से ज्यादा डीजे और लाइट शो होगा आकर्षण, जनेश्वर मिश्र पार्क में मचेगी धूम

Oct 14, 2026 - 10:58
0
लखनऊ में 15 से 19 अक्टूबर तक गरबा गाला:25 से ज्यादा डीजे और लाइट शो होगा आकर्षण, जनेश्वर मिश्र पार्क में मचेगी धूम
नवरात्रि पर लखनऊ में डांडिया और गरबा की धूम मचेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में 15 से 19 अक्टूबर तक पांच दिवसीय ‘गरबा गाला 4.0’ का आयोजन होगा। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित इस महोत्सव में लाइव ढोल, गरबा बीट्स, डीजे और लाइट शो के बीच लोग उत्सव का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों के मुताबिक, महोत्सव में 25 से अधिक डीजे और लाइव गरबा फ्यूजन आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में एलईडी और लाइट शो के साथ सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी भी रहेगी। इसके अलावा गरबा प्रतियोगिताएं होंगी। प्रीमियम फूड और शॉपिंग स्टॉल भी लगाए जाएंगे। शाम 5 से रात 10 बजे तक आयोजन महोत्सव प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजन स्थल जनेश्वर मिश्र पार्क का गेट नंबर पांच, गोमती नगर है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास की शुरुआती कीमत 199 रुपए रखी गई है। ऑनलाइन बुक कर सकेंगे पास महोत्सव का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर एप हैं। यूपीएमआरसी कनेक्टिविटी पार्टनर, इंडिया सुपरफास्ट चैनल पार्टनर और कोका-कोला बेवरेज पार्टनर के रूप में जुड़ा है। दर्शक BookMyShow, District और AllEvents के जरिए ऑनलाइन पास बुक कर सकेंगे। आयोजन के पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी टिकट बुक करने की सुविधा होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User