डांडिया नाइट में बांसडीह विधायक ने लगाया ठुमके:काला चश्मा पहनकर और हाथ में माइक लेकर ‘कोई मिल गया’ गाना पर थिरकीं केतकी सिंह

Oct 14, 2026 - 10:58
0
डांडिया नाइट में बांसडीह विधायक ने लगाया ठुमके:काला चश्मा पहनकर और हाथ में माइक लेकर ‘कोई मिल गया’ गाना पर थिरकीं केतकी सिंह
बलिया में बांसडीह की विधायक केतकी सिंह के हाथ में माइक, आंखों पर काला चश्मा और बॉलीवुड गानों की धुन पर जमकर थिरकते कदम ने डांडिया नाइट का माहौल बदल दिया। बांसडीह महाविद्यालय परिसर में मंगलवार रात आयोजित डांडिया नाइट में विधायक ने महिलाओं और युवतियों का उत्साह बढ़ाने के साथ खुद भी डांडिया किया। ‘कोई मिल गया’ से लेकर ‘सोनी के नखरे सोनी लगदे’ जैसे गानों पर उनका अंदाज कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। संगीत, डांडिया की खनक और महिलाओं की भागीदारी से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया। मशाल जलाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ विधायक केतकी सिंह की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया नाइट का शुभारंभ मशाल जलाकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। आयोजन शुरू होते ही संगीत की धुनों पर डांडिया की थाप गूंजने लगी और देखते ही देखते पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। हाथ में माइक लेकर बढ़ाया उत्साह, गानों पर किया डांस काले रंग का सूट पहने विधायक केतकी सिंह हाथ में माइक लेकर बीच-बीच में महिलाओं और युवतियों का उत्साह बढ़ाती रहीं। लोकप्रिय बॉलीवुड गानों की धुन बजते ही वह खुद भी डांडिया करने लगीं। ‘कोई मिल गया’ और ‘सोनी के नखरे सोनी लगदे’ जैसे गानों पर उनके डांस ने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान विधायक काला चश्मा लगाकर भी डांस करती नजर आईं। उनके इस अंदाज ने आयोजन में मौजूद महिलाओं और युवतियों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक परिसर में संगीत और डांडिया का माहौल बना रहा। रात्रिभोज का आयोजन, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और युवतियों के लिए विधायक की ओर से रात्रिभोज की व्यवस्था भी की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। डांडिया की थाप, बॉलीवुड गानों की धुन और विधायक केतकी सिंह के डांस के बीच मंगलवार की रात बांसडीह महाविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User