अनूपशहर में डॉ. कलाम को पुष्पांजलि:पालिका सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्र निर्माण योगदान को किया याद

Oct 15, 2026 - 18:21
0
अनूपशहर में डॉ. कलाम को पुष्पांजलि:पालिका सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्र निर्माण योगदान को किया याद
बुलंदशहर के अनूपशहर के नगरपालिका सभागार में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। इस दौरान ब्रजेश गोयल ने विज्ञान, रक्षा, अंतरिक्ष और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में डॉ. कलाम के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का सादगीपूर्ण जीवन और युवाओं को प्रेरित करने वाला व्यक्तित्व देश की विरासत है। स्वदेशी मिसाइल तकनीक और नए विचारों के जरिए उन्होंने भारत को नई पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User