NSUI ने आयोजित किया प्रारंभ 2026:नई पीढ़ी नई सोच छात्र संवाद में शामिल हुए युवा, मथुरा में राष्ट्र निर्माण और छात्र अधिकारों पर हुआ मंथन

Oct 15, 2026 - 18:21
0
NSUI ने आयोजित किया प्रारंभ 2026:नई पीढ़ी नई सोच छात्र संवाद में शामिल हुए युवा, मथुरा में राष्ट्र निर्माण और छात्र अधिकारों पर हुआ मंथन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेतृत्व में गुरुवार को मथुरा के डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में छात्र संवाद कार्यक्रम "प्रारंभ 26: नई पीढ़ी नई सोच" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता राजन पाठक के नेतृत्व में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता महेश पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का वास्तविक भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। जब युवा सकारात्मक सोच और नवाचार के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। युवा शक्ति तय करती है देश की दिशा और दशा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व सचिव एवं NSUI की पूर्व महासचिव करिश्मा ठाकुर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्र राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति को अपने अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसरों के लिए संगठित होकर मुखर होना होगा। मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ छात्र नेता कुणाल चौधरी ने युवाओं में वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक चेतना का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की दिशा और दशा तय करती है। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि संगठन युवाओं के संघर्ष, रोजगार और शिक्षा के अधिकारों के लिए हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा है। युवाओं की आवाज को उठाएंगे पूरी ताकत से कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता कांग्रेस नेता राजन पाठक ने कहा कि 'प्रारंभ 26' का मुख्य उद्देश्य मथुरा के छात्रों और नौजवानों को एक ऐसा सशक्त मंच उपलब्ध कराना है जहां वे अपनी समस्याओं, करियर की चुनौतियों और नवाचारी विचारों को बेबाकी से रख सकें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि युवाओं के हक और आवाज को हर स्तर पर पूरी ताकत से उठाया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य सहभागिता में NSUI मथुरा के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी तथा युवा कांग्रेस एवं NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने संयुक्त रूप से छात्र शक्ति को एकजुट करने का संकल्प दोहराया। संवाद सत्र के दौरान छात्रों ने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, लाइब्रेरी सुविधाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर अतिथियों से सीधे सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने विस्तार से समाधान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User