अनूपशहर में सज रहा महा चंडी मेला:विजयदशमी पर पहली बार चिता की राख से खेली जाएगी भस्म होली
बुलंदशहर के अनूपशहर में विजयदशमी पर आज देर शाम विराट मां महा चंडी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार अनूपशहर के इतिहास में पहली बार श्मशान घाट पर ‘श्मशान बासनी मां काली’ के स्वरूप के साथ चिता की राख से भस्म होली खेली जाएगी। मेले में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें बाबा महाकाल की भस्म आरती, अघोरियों का तांडव नृत्य, पुरी की तर्ज पर जगन्नाथ रथयात्रा, बाबा खाटू श्याम की पालकी और तिरुपति बालाजी का दरबार प्रमुख आकर्षण होंगे। जलधारा के बीच नृत्य करते नाग-नागिन की झांकी और दिल्ली की प्रसिद्ध देवी कालिका की झांकी भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। आयोजन मुख्य अतिथि अधिवक्ता ध्रुव भारद्वाज और अधिवक्ता उमेश भारद्वाज के नेतृत्व में संपन्न होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)