दुकान पर युवक को पीटा, पेट में चाकू मारा:तीन लोगों ने हमला किया, मां की शिकायत पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के भुल्हुई गांव में एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। यह घटना गाली-गलौज के बाद हुई। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। भुल्हुई गांव की सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की रात उनके बेटे प्रकाश और संदीप के बीच गाली-गलौज हुई थी। अगले दिन 19 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे सुरेश, सोनू और रवि उनकी दुकान पर पहुंचे। सुमित्रा के मुताबिक, तीनों ने दुकान पर प्रकाश को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मारपीट की गई। आरोप है कि सुरेश ने चाकू से प्रकाश के पेट में वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद युवक की मां ने मिश्रौलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुरेश, सोनू और रवि पर मारपीट, चोट पहुंचाने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ दुबे को सौंपी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)