राजघाट पर मूर्ति विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:रायबरेली में एएसपी पवन गौतम ने तैयारियों का निरीक्षण किया, रूट डायवर्जन भी होगा

Oct 20, 2026 - 10:19
0
राजघाट पर मूर्ति विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा:रायबरेली में एएसपी पवन गौतम ने तैयारियों का निरीक्षण किया, रूट डायवर्जन भी होगा
जिला प्रशासन ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर राजघाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सई नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि राजघाट पर 20 गोताखोरों की तैनाती की गई है। नदी किनारे बैरिकेडिंग कराने के साथ सुरक्षा जाल भी लगाए गए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचाव किया जा सके। बचाव कार्य के लिए नाव और स्टीमर की व्यवस्था विसर्जन स्थल पर नाव और स्टीमर भी उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर इनके जरिए बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जा सकेगा। सई नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम किए हैं। ड्रोन से होगी निगरानी, अधिकारियों ने परखी व्यवस्था दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ और घाट की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सीओ सिटी आशीष निगम और अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने राजघाट पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने विसर्जन को ध्यान में रखते हुए घाट पर सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User