अफगानिस्तान के राजदूत मुफ्ती नूर अहमद नूर रामपुर पहुंचे:नवेद मियां से की मुलाकात, आर्थिक साझेदारी और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

Oct 16, 2026 - 20:32
0
अफगानिस्तान के राजदूत मुफ्ती नूर अहमद नूर रामपुर पहुंचे:नवेद मियां से की मुलाकात, आर्थिक साझेदारी और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत मुफ्ती नूर अहमद नूर शुक्रवार शाम करीब छह बजे रामपुर स्थित नूर महल पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनका इस्तकबाल किया। राजदूत के साथ अन्य राजनयिक भी मौजूद रहे। इस दौरान भारत-अफगानिस्तान संबंधों, आर्थिक साझेदारी और आपसी सहयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। सकारात्मक और स्थायी संबंधों पर जोर अफगानिस्तान के राजदूत मुफ्ती नूर अहमद नूर ने कहा कि उनका देश सभी देशों के साथ सकारात्मक, व्यावहारिक और स्थायी संबंध स्थापित करना चाहता है। उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी और आपसी संपर्क को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बेहतर संबंध न केवल भारत और अफगानिस्तान के लिए लाभकारी होंगे, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्थिरता और साझा समृद्धि को भी बढ़ावा देंगे। राजनयिक संपर्क में विस्तार राजदूत ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और अफगानिस्तान के बीच राजनयिक संपर्क का विस्तार हुआ है। दोनों देशों के दूतावास और वाणिज्य दूतावास पहले से अधिक सक्रिय हुए हैं। इसके साथ ही दोनों पक्षों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने एक-दूसरे की राजधानियों का दौरा किया है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों और आपसी संवाद को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। राजदूत के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान के बीच राजनीतिक, आर्थिक और मानवीय सहयोग को लेकर सकारात्मक समझ विकसित हुई है। दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ने से विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User