लखनऊ में कबाड़ कारोबार के नाम पर 3.15 लाख हड़पे:आर्थिक तंगी बताकर मां-बेटे ने कर्ज लिए थे, मोहल्ला छोड़कर फरार हुए

Oct 16, 2026 - 20:32
0
लखनऊ में कबाड़ कारोबार के नाम पर 3.15 लाख हड़पे:आर्थिक तंगी बताकर मां-बेटे ने कर्ज लिए थे, मोहल्ला छोड़कर फरार हुए
लखनऊ के सरोजनीनगर में कबाड़ का कारोबार शुरू करने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शमा बिहार कॉलोनी निवासी आसिफ अहमद ने यहीं के सैफ आलम और उसकी मां आयशा उर्फ तारा पर आरोप लगाया है। आसिफ के मुताबिक, मां-बेटे ने 21 फरवरी 2025 को आर्थिक तंगी बताकर कबाड़ कारोबार के लिए मदद मांगी थी। आसिफ ने 21 फरवरी से 1 अक्टूबर 2025 के बीच यूपीआई से सैफ के खाते में 3.15 लाख रुपए भेजे। आरोपियों ने 67,500 रुपए लौटाए, बाकी रकम 1 जनवरी 2026 तक देने का वादा किया था। आरोप है कि इसके बाद मां-बेटे रकम नहीं लौटाकर मोहल्ला छोड़कर फरार हो गए। आसिफ ने 3 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User