अपनी जांच खुद करने वाले लेखपाल को एक्स्ट्रा चार्ज:मुरादाबाद कमिश्नर ने दिए थे जांच के आदेश; सरकारी भूमि पर कब्जा कराने का है आरोप
सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोपों से घिरे सदर तहसील के लेखपाल जितेंद्र कुमार को सजा के बजाए अतिरिक्त चार्ज से नवाजा गया है। सदर तहसील के निवर्तमान एसडीएम सदर अभिषेक सिंह ने जाने से पहले जितेंद्र को एक अतिरिक्त हलके का चार्ज भी दे दिया। जितेंद्र कुमार को ताजपुर माफी के साथ सैंजना हलका भी दिया गया है। इसके पहले ताजपुर माफी के ग्रामीणों ने कमिश्नर संगीता सिंह से शिकायत की थी कि लेखपाल जितेंद्र ने गांव की ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करा दिया है।
कमिश्नर ने तत्कालीन डीएम को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। लेकिन इस मामले की जांच नीचे मार्क होते होते तहसीलदार तक पहुंची और तहसीलदार ने लेखपाल के खिलाफ आई जांच आरोपी लेखपाल को ही सौंप दी। लेखपाल ने अपने खिलाफ खुद ही जांच कर ली और खुद को क्लीन चिट दे दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)