चोरों को जनता ने वोट देना कर दिया बंदः केशव:बोले डिप्टी सीएमः हारने के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग में दिखता है दोष
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंचे। दोपहर करीब 1 बजे वह सीधे अपने पैतृक आवास सिराथू गए। यहां परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने मंझनपुर मुख्यालय स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में जनसभा को संबोधित किया। यह सभा भाजपा के स्नातक MLC प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में आयोजित की गई थी। मौर्य ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में अब वोट चोरी कोई मुद्दा नहीं है। जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। चाहे वह सपा, कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी या उद्धव ठाकरे की शिवसेना के हों। मौर्य ने कहा कि चुनाव हारने वाले ईवीएम और चुनाव आयोग में खामियां निकालते हैं, जबकि जीतने वालों को यही व्यवस्था सही लगती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की सभी 11 एमएसली सीटें जीतेगी और समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा। उपमुख्यमंत्री ने एमएलसी चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)