दुर्गा पूजा की भव्य प्रतिमा स्थापित:कृष्णा पार्क में चौथी बार विराजीं मां दुर्गा, डांडिया महोत्सव को लेकर उत्साह
कानपुर के श्याम नगर स्थित कृष्णा पार्क में साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी की ओर से श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा के लिए चौथी बार भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद मां का भव्य श्रृंगार किया गया। पूजा में सोसाइटी के अध्यक्ष संजय सरकार, मंत्री रवि शील, तपन डे, डीके दत्ता, रोहित चटर्जी, नितिन, अशोक शील, दीपक राय, पीके दास, सोमा डे, नीलिमा दत्ता और प्रतिमा डे ने पूजन किया। विशाल पंडाल का सजावट कार्य कामरेड टेंट हाउस ने किया है। प्रतिदिन दोपहर में मां को विभिन्न पकवानों का भोग लगाया जाएगा और भंडारे का आयोजन होगा। शुक्रवार को छोटे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। वहीं, रात 8 बजे से होने वाले डांडिया महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इसमें बच्चों, महिलाओं और क्षेत्रीय नागरिकों में खासा उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)