गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

Oct 20, 2026 - 12:48
0
गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान
गोंडा में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले गोरखपुर स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर गोंडा जिला प्रशासन ने पूरी तरीके से सभी तैयारियां आज बुधवार सुबह 11 बजे पूरी कर ली है। गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन ने आज बुधवार सुबह 11:00 बजे बताया कि स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर के पूरे गोंडा जिले को 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमे पांचो जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट और एक-एक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही साथ 12 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को कुल 2805 मतदाताओं द्वारा 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से लेकर के शाम 4:00 बजे तक मतदान करेंगे जिसमें 1933 पुरुष और 872 महिलाएं शामिल है। गोरखपुर स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर इस बार 16 प्रत्याशी मैदान में है जिनको लेकर के गोंडा में 23 अक्टूबर को 12 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 22 अक्टूबर को रवाना होगी पोलिंग पार्टी 22 अक्टूबर को गोंडा जिला पंचायत सभागार से 12 अलग-अलग मतदान केंद्र पर होने वाले मतदान को लेकर के पोलिंग पार्टियों रवाना की जाएगी। मतदान होने के बाद सभी पीठासीन अधिकारी मत पेटिका और बचे हुए कागजात को लेकर के गोंडा जिला पंचायत सभागार आएंगे। यहीं से गोरखपुर में बने स्ट्रांग रूम में मत पेटिका जमा करवाने के लिए भेजा जाएगा गोंडा से गोरखपुर जाते समय मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी भी साथ में लगाए जाएंगे। जहां पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और 27 अक्टूबर को ही चुनावी परिणाम भी घोषित कर दिया जाएंगे। गोंडा में 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले मतदान केंद्र के आसपास की सभी दुकानों को भी बंद करने के लिए कहा गया है साथ ही साथ सभी प्रत्याशियों से भी अधिकारियों द्वारा बात की जा रही है। एलआईयू और पुलिस विभाग भी अलर्ट 23 अक्टूबर को सकुशल मतदान संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अभिसूचनाी इकाई और गोंडा पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। लगातार एक-एक प्रत्याशियों के गतिविधियों पर नजर रखे जा रही है सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई टीम द्वारा भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा ताकि सकुशल बिना किसी विवाद के चुनाव संपन्न करवाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User