अरुण कुमार मिश्र को दूसरी बार मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान:श्रावस्ती में आपदा प्रबंधन में योगदान पर सम्मानित

Sep 26, 2026 - 13:27
0
अरुण कुमार मिश्र को दूसरी बार मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान:श्रावस्ती में आपदा प्रबंधन में योगदान पर सम्मानित
श्रावस्ती में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए जनपद के आपदा विशेषज्ञ एवं रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र को लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट सेवा सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। शनिवार सुबह 11:00 बजे विभाग ने बताया कि राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रास के महासचिव रामानंद कटियार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। रेडक्रास सचिव के रूप में अरुण कुमार मिश्र ने जिले में आपदा पीड़ितों की सहायता के साथ बाढ़, हीटवेव सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान राहत एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें रेडक्रास की आपदा प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी बनाया जा चुका है। उन्होंने रेडक्रास का पुनर्गठन कर बाढ़ पीड़ितों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सहायता, कंबल वितरण, हीटवेव के दौरान प्याऊ, ओआरएस वितरण, रक्तदान एवं मेडिकल कैंप जैसे कई जनसेवा कार्यक्रमों में योगदान दिया। गौशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन में भी उनकी भूमिका रही है। उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल हादसे के दौरान राहत कार्य में योगदान के लिए उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा राहत आयुक्त और जिलाधिकारी स्तर से भी उन्हें विभिन्न अवसरों पर सम्मान मिला है। सम्मान मिलने पर अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसे पुरस्कार बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी पूरी मेहनत और लगन के साथ आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान जारी रखने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User