अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का संपर्क अभियान शुरू:रामबाग से अभियान की शुरुआत, 4 अक्टूबर को सूरसदन में होगा समारोह

Oct 01, 2026 - 17:58
0
अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का संपर्क अभियान शुरू:रामबाग से अभियान की शुरुआत, 4 अक्टूबर को सूरसदन में होगा समारोह
आगरा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के लिए संपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान रामबाग क्षेत्र से शुरू हुआ। विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रमुख लोगों और परिवारों से मिलकर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। विहिप ब्रज प्रांत के सह मंत्री राकेश त्यागी ने बताया कि अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 4 अक्टूबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में एक बड़ा समारोह होगा। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम योगदान था। इस अभियान का मकसद उन सभी परिवारों तक निमंत्रण पहुंचाना है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का सपना देखा था। संपर्क अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन, डॉ. ए.के. सिंह, पूरन डावर, डॉ. कैलाश विश्वानी, डीजीसी धर्मेंद्र वर्मा, राधाकृष्ण, पार्षद प्रदीप अग्रवाल और साध्वी बृज किशोरी जैसे कई प्रमुख लोगों से संपर्क किया गया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख नमित चौहान, गौरक्षा प्रमुख जीपी पाठक, विभाग संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा, पप्पू ठाकुर, कपिल त्यागी, राहुल वार्ष्णेय और सतीश रघुवंशी सहित विहिप के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User