असम केमिकल फैक्ट्री हादसे में प्रतापगढ़ के युवक की मौत:आग लगने पर मंजिल से कूदा था, 5 दिन बाद तोड़ा दम

Oct 14, 2026 - 14:01
0
असम केमिकल फैक्ट्री हादसे में प्रतापगढ़ के युवक की मौत:आग लगने पर मंजिल से कूदा था, 5 दिन बाद तोड़ा दम
प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलानी (पढ़वा नसीरपुर) निवासी विवेक पांडेय उर्फ चंकी की असम में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। विवेक असम स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत थे। पांच दिन पूर्व फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग जाने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। जान बचाने के लिए मंजिल से कूदे थे विवेक घटना वाले दिन फैक्ट्री में विकराल रूप ले चुकी आग की लपटों से खुद को बचाने के लिए विवेक ने घबराहट में इमारत की मंजिल से नीचे छलांग लगा दी थी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों और राहत कर्मियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। असम पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ से विवेक के परिजन बदहवास हालत में असम पहुँचे। डॉक्टरों की देखरेख में पिछले पांच दिनों से उनका लगातार इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच चले लंबे संघर्ष के बाद बीती रात विवेक ने अंतिम सांस ली। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ विवेक अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। वे ही अपने परिवार का मुख्य सहारा थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही गांव कलानी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक विवेक अपने पीछे पत्नी पूनम और दो मासूम बेटों—शिवांश (17 वर्ष) व चाहत (12 वर्ष) को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा इलाका इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User