अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:शाहजहांपुर में परिजनों ने कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने बचाया

Oct 05, 2026 - 15:31
0
अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:शाहजहांपुर में परिजनों ने कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने बचाया
शाहजहांपुर के सोमवार सुबह करीब दस बजे एक प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के एक कर्मचारी को बाहर पकड़कर पीटा। उसके साथ जमकर मारपीट की गयी। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। कर्मचारी जान बचाकर भागा तो आक्रोशित लोगों ने उसका पीछा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रोका। थाना को क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी पवन ने अपनी पत्नी नेहा को बुखार आने पर रविवार सुबह अंटा चौराहा स्थित शेखर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई। उनसे देखने को कहा तो डाक्टर ने 11 बजे के बाद बोतल चढ़ाने को बोला और कहा कि ठंडा पानी न पिलाना। लेकिन मरीज़ का शरीर ठंडा पड़ चुका था। रात में तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने वेंटिलेटर के लिए 10 हजार रुपये मांगे और बरेली ले जाने को कहा। आरोप है कि सोमवार सुबह डॉक्टर ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मरीज के कान और मुंह से खून आ रहा था, लेकिन अस्पताल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद भी डाक्टर ने बकाया भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि एक मरीज की मौत के बाद परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User