बलिया में छात्रों ने किया प्रदर्शन,छात्रवृत्ति-टैबलेट और कर्जमाफी की मांग:सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, 9 अक्टूबर को बलिया बंद की चेतावनी
बलिया कलक्ट्रेट में सोमवार को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को सौंपा। डीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी बातें ऊपर पहुंचाई जाएंगी। छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिल रही और फीस बढ़ रही है। उन्होंने छात्रवृत्ति, टैबलेट, स्मार्टफोन देने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। छात्रों ने सरकारी नौकरियों में भर्ती न निकलने पर भी चिंता जताई। उन्होंने स्नातक और परास्नातक छात्रों को मोबाइल/टैबलेट देने, छात्रवृत्ति दोगुनी करने, किसानों का कर्ज माफ करने और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर 8 अक्टूबर तक मांगें नहीं मानी गईं, तो 9 अक्टूबर को बलिया बंद के साथ आंदोलन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)