ललितपुर में एंबुलेंस जाम में फंसी:घायल मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी, नवीन गल्ला मंडी के सामने 1 घंटे लगा जाम
ललितपुर में सोमवार को झांसी मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के सामने एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें एक एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही। यह एंबुलेंस हादसे में घायल ग्राम निवाई के एक मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगा। नवीन गल्ला मंडी खुलने से ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों से अनाज बेचने आए थे। इससे मंडी के सामने दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह 11:15 बजे के आसपास घायल मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने कोशिश के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला। एंबुलेंस करीब 11:45 बजे जाम से निकल पाई। सड़क के दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी थी। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने लगभग एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम में फंसी ग्राम निवाई निवासी कल्लन बाई ने बताया कि एंबुलेंस आधा घंटे तक फंसी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)