अथर्व ने जीता गोल्ड मेडल:MP के विदिशा में हुई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

Oct 13, 2026 - 22:52
0
अथर्व ने जीता गोल्ड मेडल:MP के विदिशा में हुई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
लखनऊ के अथर्व अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के गंजबासौदा स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित त्रि दिवसीय 38वीं सब-जूनियर, प्री-सब-जूनियर एवं ओपन कैडेट एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में प्री-सब-जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एमपी ताइक्वांडो एसोसिएशन, भोपाल के प्रमोशन तथा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, विदिशा द्वारा किया गया। अथर्व ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कोच राहुल सुर्यवंशी के मार्गदर्शन में प्राइड सिटी क्लब, कटारा हिल्स, भोपाल की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User