प्रयागराज में खो-खो प्रतियोगिता, मेजा और सोरांव की टीमें चैंपियन:70वीं जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Oct 13, 2026 - 22:52
0
प्रयागराज में खो-खो प्रतियोगिता, मेजा और सोरांव की टीमें चैंपियन:70वीं जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रयागराज के अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को 70वीं जनपदीय बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के मुकाबले हुए, जिसमें मेजा और सोरांव की टीमों का दबदबा रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग में मेजा की टीम चैंपियन बनी, जबकि बारा को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में सोरांव की टीमों ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में फूलपुर और 19 वर्ष आयु वर्ग में मेजा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती और दमखम का प्रदर्शन किया। जनपद स्तरीय इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धी खेल का अनुभव हासिल करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए। खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टी-शर्ट और दो वॉलीबॉल भी प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आद्या प्रसाद मिश्र ने कहा कि विद्यालय में जनपद स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक शशि प्रकाश श्रीवास्तव को आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया, जबकि छायांकन दुर्गेश पटेल ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुरली धर मिश्र, डॉ. रामकृष्ण द्विवेदी, बुलंद प्रताप राय, प्रसून कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह राठौर, अली अहमद, अजय, सुरेंद्र सहित आदि थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User