अतीक परिवार के खौफ से सलीम बना देवव्रत शुक्ला:वीडियो जारी कर सीएम से मांगी सुरक्षा, पुलिस ने की पूछताछ

Oct 09, 2026 - 11:55
0
अतीक परिवार के खौफ से सलीम बना देवव्रत शुक्ला:वीडियो जारी कर सीएम से मांगी सुरक्षा, पुलिस ने की पूछताछ
माफिया अतीक और उसके गैंग का खौफ किसी न किसी रूप में सामने आता रहता है। अब प्रयागराज के घूरपुर इलाके में रहे एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी है। सलीम अंसारी नाम के इस शख्स का कहना है कि अतीक के खौफ की वजह से उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। वह मुस्लिम सलीम अंसारी से अब देवव्रत शुक्ला बन गया है। वीडियो जारी कर उसने सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो को लेकर घूरपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। साथ ही गांव में पूछताछ हुई है। कानपुर का रहने वाला है सलीम अंसारी मूल रूप से कानपुर का रहने वाला सलीम अंसारी पुत्र वाजिद अली का परिवार कई साल पहले प्रयागराज के घूरपुर के सारंगपुर गांव में आकर बस गया। सलीम अंसारी क अधिवक्ता की गाड़ी चलाता है। अचानक से सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से मदद की अपील कर रहा है। वीडियो में उसने अतीक अहमद के परिवार के खौफ के चलते धर्म परिवर्तन करने का दावा भी किया। अतीक के रिश्तेदार से मकान का विवाद वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सलीम अंसारी का घर तलाश पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि सलीम अंसारी ने 12 फरवरी 2024 को स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया था और अपना नाम देवव्रत शुक्ला रख लिया था। पुलिस के अनुसार, धर्म परिवर्तन की घटना करीब दो वर्ष पुरानी है। जांच के दौरान वीडियो वायरल होने की एक अन्य वजह भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, देवव्रत शुक्ला के मकान में अतीक अहमद के चचेरे भाई हमजा की बहन किराए पर रहती थीं। पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक की ओर से किराएदार पर कमरा खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने 12 फरवरी 2024 को स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के पीछे किराएदार से विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि किराएदार से कमरा खाली करा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User