ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:दवा लेने के लिए सुबह घर से निकला था, डाउन रेल लाइन पर मिली लाश
ललितपुर में बीना रेल मार्ग पर जाखलौन थाना क्षेत्र के जीरोन रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव झांसी से बीना जाने वाली डाउन रेल लाइन पर खंभा नंबर 1029 के पास पड़ा था। मृतक की पहचान बरखेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक यादव उर्फ कल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दवा लेने के लिए घर से निकला था युवक मृतक के पिता शाकुलाल ने बताया कि दीपक पिछले 15 दिनों से बीमार था। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे वह दवा लेने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब 7 बजे परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों में शोक छा गया। खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था परिजनों के मुताबिक, दीपक खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या मामला आत्महत्या का है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)