औरैया के फफूंद स्टेशन पर सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन पहुंची:चालक का माला पहनाकर स्वागत, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
औरैया जिले के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। सूबेदारगंज से इंदौर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04169/04170 दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। अतिरिक्त ठहराव शुरू होने के बाद ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। ट्रेन के फफूंद स्टेशन पहुंचने पर नगर के लोगों ने चालक का माला पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त ठहराव शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र के रेल यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। सोमवार और शुक्रवार को चलेगी ट्रेन ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:25 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:27 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल मंगलवार और शनिवार को इंदौर से चलेगी। मध्य प्रदेश की यात्रा में मिलेगी सुविधा ट्रेन के ठहराव से औरैया और आसपास के यात्रियों को मध्य प्रदेश की यात्रा में सुविधा मिलेगी। खासकर धार्मिक यात्राओं के लिए यह ठहराव उपयोगी रहेगा। यात्री इंदौर के रास्ते महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। लंबे समय से ठहराव की मांग कर रहे थे यात्री प्रमुख ट्रेनों के फफूंद स्टेशन पर ठहराव की मांग यात्री और स्थानीय लोग लंबे समय से करते आ रहे थे। अतिरिक्त ठहराव शुरू होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सुविधा का स्वागत किया। उनका कहना है कि ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के लोगों को इंदौर और मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक रेल यात्रा करने में सहूलियत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)